Dark Mode
सीकर विधानसभा चुनाव में देवसेना दिखाएगी ताकत -बृजमोहन गुर्जर

सीकर विधानसभा चुनाव में देवसेना दिखाएगी ताकत -बृजमोहन गुर्जर

सीकर। आज देव सेना संगठन सीकर विधानसभा क्षेत्र का सम्मेलन सौभाग्यवती धाम मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया। जिस के मुख्य अतिथि देवसेना प्रदेश संगठन महामंत्री बृजमोहन गुर्जर ने संबोधित करते हुए कहा कि सीकर लोकसभा में गुर्जर समाज के सवा लाख मतदाता है नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र 40000 गुर्जर वोट बैंक होते हुए और 4 बार गुर्जर विधायक रहा है परंतु अभी तक दोनों राष्ट्रीय दलों द्वारा गुर्जर समाज के अनदेखी की जा रही है सीकर विधानसभा क्षेत्र में 20000 गुर्जर वोट इसलिए दोनों विधानसभा क्षेत्रों में से एक विधानसभा पर जिले में गुर्जर समाज को प्रतिनिधित्व दिया जाए जिससे समाज के सर्वांगीण विकास गति मिल सके यदि दोनों प्रमुख पार्टियों द्वारा गुर्जर समाज के अनदेखी की गई तो देव सेना संगठन दोनों सीटों पर अपने प्रत्याशी उतरेगा। आज सीकर जिला मुख्यालय पर समस्त समाजों के सर्किल एवं मार्गों का नामांकन उनके लोक देवता और महापुरुषों के नाम से किया जा रहा है । देवसेना भी मांग करती है कि शीघ्र ही समाज के लोक देवता श्री देवनारायण भगवान , एमबीसी समाज के मसीहा कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला किसान नेता राजेश जी पायलट और इस देश को एक सूत्र में पिरोने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति का अनावरण मुख्य चौराहे पर किया जाए। देव सेना संगठन शीघ्र ही सीकर जिला मुख्यालय पर भादवी छठ देवनारायण जयंती का महोत्सव पर विशाल रैली का आयोजन करेगा। इस अवसर पर गुर्जर ने युवाओं से देव सेना संगठन से जुड़कर समाज में अपनी भूमिका निर्वहन करने का आह्वान किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!