Dark Mode
 विकसित भारत संकल्प यात्रा शहरी क्षेत्र का शिविर आज

 विकसित भारत संकल्प यात्रा शहरी क्षेत्र का शिविर आज

मदनगंज किशनगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सभी राज्यो में विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत कर केंद्र एवं राज्य सरकार की सेकड़ो योजनाओं की पहुँच आमजन तक सुनिश्चित करने को लेकर यात्रा की शुरुआत की गई। मोदी की गारंटी का लाभ को आमजन तक पहुचाने एवं जनभागीदारी से राजस्थान इस यात्रा में देश में अग्रणी स्थान पर पहुँचा है। यात्रा के अंतर्गत शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से वर्चुअल लाइव संवाद करेंगे। इस दौरान प्रत्येक विधानसभा में प्रधानमंत्री का संवाद कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसी क्रम में किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष एवं अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी रविन्द्र रंगमंच में आयोजित प्रधानमंत्री के वर्चुअल संवाद कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। चारदीवारी निर्माण कार्य का शुभारंभ किशनगढ स्थित सावंतसर में पंडित दीनदयाल राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में चारदीवारी निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान नगर परिषद सभापति दिनेश सिंह राठौड़, पार्षदगण सहित क्षेत्रवासी मौजूद रहें।
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!