देवनानी ने गरासिया और राठौड को बधाई दी
जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को यहां विधानसभा में राज्यसभा के लिए नवनिर्वाचित सांसद चुन्नी लाल गरासिया और मदन राठौड को बधाई व शुभकानाएं दी। देवनानी ने गरासिया और राठौड़ का माला पहनाकर अभिनन्दन किया और उन्हें राज्य सभा के लिए निर्वाचित होने पर मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस मौके पर संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल भी मौजूद थे।