Dark Mode
देवनानी ने एकलिंग जी और श्रीनाथ जी के दर्शन किये

देवनानी ने एकलिंग जी और श्रीनाथ जी के दर्शन किये

उदयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने रविवार को उदयपुर स्थित एकलिंग जी और राजसमंद स्थित भगवान श्री नाथ जी मंदिर के दर्शन किये। श्री देवनानी ने दोनों मंदिर में पूजा अर्चना कर देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। देवनानी ने कहा कि एकलिंग जी के प्राचीन शिव मंदिर में कदम रखते ही मन को असीम शांति और भक्ति का अनुभव हुआ। मंदिर की स्थापत्य कला, शांत वातावरण और भगवान शिव की दिव्य ऊर्जा हर भक्त को मंत्रमुग्ध कर देती है। मेवाड़ का यह आराध्य स्थल आस्था और संस्कृति का अनुपम संगम है। विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने राजसमंद जिले के नाथद्वारा स्थित विश्व प्रसिद्ध श्रीनाथ जी मंदिर में भगवान श्रीनाथ जी के दर्शन व पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। देवनानी ने कहा कि यह दिव्य अनुभूति अत्यंत आत्मिक शांति और आस्था से परिपूर्ण रही। भगवान श्रीनाथजी की सेवा में उपस्थित होकर मन को अद्भुत सुकून मिला।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!