गुर्जर समाज ने निकाली देवनारायण की शोभायात्रा
बयाना। कस्बा बयाना में रविवार को गुर्जर समाज के मसीहा भगवान देवनारायण की शोभायात्रा देवनारायण मंदिर से शुरू होकर प्रमुख बाजार से होकर निकाली गई। जानकारी के अनुसार देवनारायण जयंती भगवती कॉलोनी स्थित देवनारायण मंदिर से विधिवत पूजा अर्चना के साथ कस्बे के मुख्य बाजार से होती हुई अनेक बैंडबाजो के साथ भव्य झांकियो के बीच निकाली गई।इस यात्रा में भगवान देवनारायण रथ के सारथी की बोली भी लगी जिसको सूबेदार राजाराम ने 25 हजार रुपए में ली। शोभायात्रा में युवकों ने झूमकर खूब आनंद लिया। इस यात्रा का कई जगह लोगो ने स्वागत भी किया।
सांसद रंजीता कोली ने भी इस शोभायात्रा का स्टेशन बजरिया में दीप प्रज्ज्वलित कर वा माला अर्पित कर स्वागत किया।शोभायात्रा करीब पांच बजे वापस देवनारायण मंदिर परिसर पहुंचकर कार्यक्रम का समापन हुआ।इस मौके कार्यक्रम कमेटी के अध्यक्ष भगवानसिंह,लोकदल के राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र कसाना गुर्जर महासभा अध्यक्ष हरिराम अमीन,पूर्व सैनिक संघ अध्यक्ष बलराम कांवर, डॉ कुंवर सिंह गुर्जर,रामावतार गुर्जर,जगमोहन खटाना,देवी सिंह पटवारी,विक्रम गुर्जर सहित अनेक लोग मौजूद रहे।