श्याम मंदिरो में उमड़े श्रद्धालु बही भजनो की गंगा
सूरजगढ़। मिनी खाटूधाम के रूप में विख्यात सूरजगढ़ कस्बे में बुधवार को निर्जला एकादशी के अवसर पर भी श्रद्धालुओं का हुजूम नजर आया। वार्ड 22 के श्याम दरबार,प्राचीन श्याम मंदिर और अनाज मंडी के श्याम मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं का ताँता लगा दिखाई देने लगा। श्याम दरबार में दरबार सयोंजक भक्त हजारीलाल सैनी के सानिध्य में विशेष धार्मिक आयोजन आयोजित किये गए। इस दौरान मंदिर श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा नजर आया। इस अवसर ओर खाटू श्याम मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष की पत्नी ऋतू चौहान भी श्याम दरबार पहुंची। श्याम दरबार पहुँचने पर दरबार सयोंजक हजारीलाल सैनी,सह सयोंजक पूर्व पार्षद रुकमानंद सैनी,भक्त ओमप्रकाश सैनी आदि की अगुवाई में ऋतू चौहान का स्वागत किया गया। एकादशी पर्व ओर कस्बे के आसपास के शहर ,गांव से निशान पदयात्रियों के जत्थो ने निशान भी बाबा के चढ़ाये। रात्रि आयोजित हुई भजन संध्याओ में स्थानीय भजन गायकों ने भजनो की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को भक्ति गंगा में डूबकिया लगवाई।