दौसा शहर की सड़कों पर भगवान परशुराम के भक्तों का उमड़ा सैलाब
शाही लवाजमे के साथ परशुराम जन्मोत्सव पर निकली कलश व शोभायात्रा
दौसा . रविवार को परशुराम भगवान जन्मोत्सव पखवाड़े के तहत विशाल कलश व शोभायात्रा का आयोजन परशुराम जन्मोत्सव समिति की ओर से दौसा के सोमनाथ महादेव मंदिर से पूजा अर्चना कर कलश व शोभायात्रा आगरा रोड ,गाँधी तिराहा ,लालसोट रोड होते हुए चाणक्य छात्रावास पर समापन हुआ। इस दौरान शोभायात्रा में 2100 कलश लिए महिलाएं ,500 पुरुष ध्वज पताका के साथ , 5 बैंड , 31 घोडी ,11 ऊंट , 2 हाथी , जीवंत झांकियों के साथ बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग शोभायात्रा में सम्मिलित हुये। |इस अवसर पर शहर में जगह जगह स्वागत द्वार लगाए गये। जहा समाज के लोगो द्वारा पुष्प वर्षा सहित जलपान की व्यवस्था की गई। युवाओ द्वारा भगवान परशुराम के जयकारे के नारे लगाते शोभायात्रा में चल रहे थे। शोभायात्रा का समापन चाणक्य छात्रावास में हुआ। शोभायात्रा के चाणक्य छात्रावास में पहुंचने पर परशुराम भगवान की महा आरती के दौरान राज्यसभा सांसद डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने चाणक्य छात्रावास के विकास के लिए 21 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की । समाज द्वारा आयोजित परसादी का पंगत लग समाज बंधुओ ने ग्रहण की। इसके बाद साथ ही समाज की एक मीटिंग का भी आयोजन किया। जिसमे समाज हित के लिए चर्चा की गई। इस दौरान पूर्व विधायक शंकर लाल शर्मा व ब्रिज किशोर शर्मा उपस्थित रहे । यह समारोह मंच, माला और साफा के बगैर ब्राह्मण समाज एक जाजम के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। शोभायात्रा के दौरान हरियाणा ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिरदीचंद शर्मा, दौसा जिला अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ रतन तिवारी, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभु दयाल आभानेरी, सर्व ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष ऋषभ शर्मा, विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष कैलाश तिवारी, राजस्थान ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष गजाधर शर्मा, नगर परिषद उपसभापति कल्पना जैमन, पूर्व सभापति पुष्पा घोषी, नरेंद्र जैमन पूर्व सभापति सुरेश घोषी, सुभाष घोषी, पार्षद कृष्णा शर्मा, पार्षद प्रदीप जोण, पार्षद आशीष शर्मा, राजेंद्र सिंघा, जिला महामंत्री कमलेश भोजपुरा, छात्रावास निर्माण समिति के अध्यक्ष कैलाश भारद्वाज, परशुराम धर्मशाला ट्रस्ट के अध्यक्ष सुभाष शर्मा, गजेंद्र झाला, पूर्व सरपंच लक्ष्मी नारायण जोशी (गब्बू भाई), एडवोकेट राजकुमार तिवारी, पूर्व पार्षद बाबूलाल जैमन, कैलाश नांगल गोविंद मोतीलाल भांकरी, सहित दौसा जिले के ब्राह्मण परिवार मौजूद रहे । कार्यक्रम के अंत में गौड सनाढ्य ब्राह्मण सभा जिला दौसा के जिलाध्यक्ष वैद्य लक्ष्मीकांत शर्मा सिंगवाड़ा ने सभी विप्र बंधुओं का कार्यक्रम को ऐतिहासिक सफल और यादगार बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया ।