Dark Mode
खेतलाजी मंदिर में श्रद्धालुओं ने किया परंपराओं का निर्वहन

खेतलाजी मंदिर में श्रद्धालुओं ने किया परंपराओं का निर्वहन

सिरोही। समीपवर्ती सिंदरथ कस्बे के पास सिरोही कांडला हाईवे पर स्थित प्राचीन खेतलाजी मंदिर में मंगलवार को वैशाख महीने की विशेष मान्यता होने से श्रद्धालुओं ने भेरुजी के दर्शन कर आराध्य के आशीर्वाद प्राप्त किये। इस दौरान कई श्रद्धालुओं ने मान्यता अनुसार अपने आराध्य श्री सिंदरथ खेतलाजी भगवान को घोक लगाकर एवं विशेष रूप से छोटे बच्चों के झडुलिये और जातर (केश शिखा मुंडन) की  आदिकाल से चल रही परंपरा का निर्वहन किया। पूरे दिन मंदिर में भक्तों का ताता लगा रहा। महिलाओं द्वारा खेतलाजी के गीतों का गायन करते हुए अपनी संतान हेतु मंगल कामना की गई। ट्रस्ट के सदस्यो ने बताया कि वैशाख माह होने से कई दिनों से श्रद्धालु हर रोज मंदिर आकर पूजा अर्चना कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 13 मई से 17 मई तक आयोजित होने वाले आगामी मेले को लेकर भी श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है जिसको लेकर आगामी मेले की तैयारियां भी जोर शोर से शुरू कर दी गई है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!