नवरात्रा में जमवाय माता मंदिर पर लगा श्रद्धालुओं का तांता।
पूर्व विधायक जगदीश मीणा ने जमवाय माता के दर्शन कर लगाई ढोक मांगी प्रदेश में अमन चैन कि दुआ।
जमवारामगढ़ . नवरात्रा पर्व के चलते इन दिनों अरावली पर्वतमाला के बीच स्थित जमवारामगढ़ बांध की तलहटी में वट वृक्ष की छाया में बिराजमान जमवाय माता मंदिर पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। देश के कोने-कोने से पहुंचकर श्रद्धालु जमवाय माता माता के दर्शन कर मन्नतें मांगते हैं। पूर्व विधायक जगदीश मीणा ने भी जमवाय माता के दर्शन कर लगाई ढोक, मांगी प्रदेश में अमन चैन की दुआ।
जमवाय माता मंदिर एवं राम रघुनाथ मंदिर के पुजारी पंडित घनश्याम वशिष्ठ ने बताया की जमवाय माता कच्छावा वंश की कुलदेवी है। नवरात्रों में माता के दरबार में कच्छावा वंश के लोगों के साथ- अन्य समाजों के लोग भी दूर दर से पहुंचकर माता के दर्शन करते हैं। नवरात्रों में श्रद्धालु दूर-दूर से यात्राएं एवं जात जड़ूले लेकर भी माता के दरबार में पहुंचते हैं। नवरात्रि की अष्टमी को माता का विशाल मेला भरता है। मंदिर के गर्भगृह के मध्य में जमवाय माता की प्रतिमा है। दाहिनी ओर धेनु और बछड़े जबकि बायीं ओर मां बुढवाय की प्रतिमा स्थापित है। मंदिर परिसर में शिवालय, चौसठ योगिनी, भैरव बाबा, भगवान गणेश, महाबली हनुमान और भोमिया जी महाराज भी विराजमान हैं।जमवाय माता का ये मंदिर वट वृक्ष की छत्रछाया में है। मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालु वटवृक्ष को डोरा बांध कर मन्नतें मांगते हैं। जमवाय माता पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल की कुलदेवी है। राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान प्रतिभा पाटिल भी माता के दरबार पहुंचकर ढोक लगा चुकी है। नवरात्रों में माता के आने वाले श्रद्धालुओं को धूप से बचाने के लिए मंदिर के सामने अस्थाई टेंट लगाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा महिला और पुरुष जवानों की तैनाती की गई है। ओर सी ओ वृत्त जमवरामगढ़ शिवकुमार भारद्वाज एवं जमवरामगढ़ थाना प्रभारी कमल सिंह समय समय पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहते हैं।