महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब
सवा 11 मण दूध से किया रुद्राभिषेक
बीदासर। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर शनिवार को धोरां की ढाणी स्थित गोरखधुणा पर पंडित रेंवतीरमण के आश्रम में शिव मंदिर में सवा ग्यारह मण दूध से भगवान शिव का दुग्धाभिषेक किया गया। वही 11 कुंडीय महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने आहुतियां दी। इस दौरान कथा वाचक पंडित नोरतमल शर्मा ने भागवत कथा का वाचन करते हुए कहा कि ज्ञान के बिना संसार में कुछ नही है, काल रूपी मृत्यु मनुष्य के पीछे दौड़ रही, समयरूपी आयु को ध्यान में रखते हुए जीवन में सत्कर्म करने से ही भगवान की प्राप्ति होती है। वही कस्बे में महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, बस डिपो के पास शिव मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ ने बमबम भोले हर हर महादेव के जयकारे लगाए। तथा भगवान शिव की पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया।