Dark Mode
बाबा श्याम के रविवार को  उमड़ा भक्तों का हुजूम 

बाबा श्याम के रविवार को  उमड़ा भक्तों का हुजूम 

 खाटूश्यामजी । कस्बे के प्रसिद्ध बाबा श्याम के दरबार में रविवार को भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। तीन दिवसीय सरकारी अवकाश होने के कारण शुक्रवार से ही श्रद्धालुओं का खाटूश्यामजी में आने का सिलसिला लगातार जारी रहा।श्रद्धालु कतारबद्ध होकर बाबा श्याम के दीदार किए।इस दौरान 3 दिन में लाखों श्याम भक्तों ने बाबा श्याम के दर्शन कर अपने घर परिवार और व्यापार की खुशहाली की मंगल कामना की।श्रद्धालु रींगस से ही हाथों में केसरिया निशान लेकर मुंह पर बाबा श्याम के जयकारों के साथ खाटू धाम पहुंचकर बाबा के दरबार में अरदास लगाई। इस दौरान प्रशासन पुलिस, प्रशासन व श्याम मंदिर कमेटी ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली ‌।
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!