धरियावद उपखण्ड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस हरसोल्लास से मनाया गया
धरियावद। उपखण्ड मुख्यालय पर 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। धरियावद सीनियर हायर सेकेण्डरी स्कुल धरियावद में विधान सभा क्षेत्र के विधायक थावर चन्द डामोर की अध्यक्षता एव उप खण्ड अधिकारी सत्यनारायण विशनोई की मुख्य अतिथि में ध्वजा रोहण परेड सलामी सहित को लेकर....इससे पूर्व नगरपालिका परिसर में चेयरमैन के.बी. मीणा ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद धरियावद थानाधिकारी कमल चन्द मीणा ने थाना परिसर में, पुलिस उप अधीक्षक नाना लाल सालवी ने सीओ ऑफिस में, बार अध्यक्ष पुष्कर मेघवाल ने न्यायालय परिसर में तथा उपखण्ड अधिकारी सत्यनारायण विश्नोई ने तहसील परिसर में ध्वजारोहण किया। इसी क्रम में अस्पताल प्रभारी डॉ. जितेंद्र बगड़िया, हायर सैकेंडरी विद्यालय में उपखण्ड अधिकारी सत्यनारायण विश्नोई, आर.वी.वी.एस. में ठा. भानु प्रताप सिंह राणावत तथा आई.डीयल्स. में केलाश किकावत सहित विभिन्न विद्यालयों में ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुए। मुख्य कार्यक्रम हायर सेकेंडरी स्कूल धरियावद में आयोजित हुआ, जिसके मुख्य अतिथि उपखण्ड अधिकारी सत्यनारायण विश्नोई और अध्यक्षता विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक थावर चन्द डामोर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह राणावत, पूर्व विधायक नगराज मीणा, उप जिला प्रमुख सागर मल बोहरा धरियावद नगरपालिका चेयर मेन के बी मीणाब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम पुरी, प्रधान हकरी देवी, रेखा चौधरी चन्द्रपाल सिंह राणावत कार्यवाहक तहसीलदार रंजीश व्यास और पुलिस उप अधीक्षक नाना लाल सालवी धरियावद थानाधिकारी कमल चन्द मीणा शिक्षा विभाग से राममोहन मीणा सहित उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी को भाव-विभोर कर दिया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को विधायक थावर चन्द डामोर और उपखण्ड अधिकारी ने प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में विधायक थावर चन्द डामोर ने शिक्षा के महत्व पर विशेष जोर देते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज को सही दिशा प्रदान कर सकती है। धरियावद क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस का यह समारोह पूर्ण उत्साह, देशभक्ति और गौरव के साथ संपन्न हुआ।