Dark Mode
धौलपुर: वरिष्ठ नागरिकों व चालकों के साथ की समझाइए

धौलपुर: वरिष्ठ नागरिकों व चालकों के साथ की समझाइए

धौलपुर। जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग धौलपुर व यातायात पुलिस के द्वारा मनाया जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के पांचवें दिन एकीकृत पार्क में वरिष्ठ नागरिकों के साथ यातायात प्रभारी बलविंदर सिंह द्वारा यातायात नियमों की पालना को लेकर समझाइए की गई और उनसे आग्रह किया गया कि वह अपने बच्चों को बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन न चलने दे और जब तक बच्चे की आयु 18 वर्ष की ना हो उसे वाहन ना दें। परिवहन निरीक्षक श्रीकांत कुमावत ने सदर थाना चौराहे पर वाहन चालकों के साथ समझाइश अभियान चलाया गया। उन्होंने 108 एंबुलेंस चालकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इनके द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों की जान बचाने का पुनीत कार्य किया जा रहा है यह धन्यवाद के पात्र हैं हमें सदैव घायलों को चिकित्सालय पहुंचकर उनकी मदद करनी चाहिए और मानवता से बढ़कर कोई कोई कार्य नहीं होता।उन्होंने वाहन चालकों को यातायात नियमों की पालना को लेकर शपथ ग्रहण कराई और कहा कि वे नियमों को अपने जीवन में धारण करें और दूसरों को नियमों की पालना के लिए प्रेरित करें।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!