धीरप बने करणी सेना के जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष
पिड़ावा। करणी सेना परिवार के देहात जिला अध्यक्ष ईशु प्रताप सिंह सेमली व जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह सोहन खेड़ी की सहमति से खारपाकला निवासी धीरप को करणी सेना परिवार का जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष मनोनीत किया। धीरप के जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष मनोनीत होने से क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई। वही ईस्ट मित्रों व परिजनों ने धीरप को बधाइयां दी।