Dark Mode
धौलपुर: युवाओं को पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ

धौलपुर: युवाओं को पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ

धौलपुर। जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी व जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान की दिशा निर्देशन में जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग द्वारा मनाई जा रहे सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत शरद महोत्सव में युवाओं के मध्य यातायात नियमों को लेकर समारोह का आयोजन किया गया। जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव ने बताया कि हमारा प्रयास सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है राजस्थान सरकार के आदेशों की पालना करते हुए हमारे द्वारा 15 दिवसीय विशेष सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया था। हमारे द्वारा वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया गया वाहन चालकों तथा राजगीरों के मध्य पंम्लेट का वितरण का कार्य किया गया। यातायात नियमों संबंधित जिला मुख्यालय पर होर्डिंग लगवाई गई पूरे जिले में महाविद्यालय स्तर पर समझाइश अभियान चलाया गया। वाहन चालकों की आंखों का परीक्षण कराया गया। सरकारी इमारतों पर यातायात नियमों संबंधित पोस्टर लगवाएं गए हैं। सड़क सुरक्षा जागरूकता मुहिम विभाग की ओर से निरंतर जारी रहेगी। समारोह में डिप्टी फिजिकल बृजेंद्र सिंह ने युवाओं से कहा कि वह वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें तथा स्वयं भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षा प्रदान करें। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में सबसे अधिक युवा की वर्ग अकाल मृत्यु होती है। दरअसल वह जोश में होश खो बैठे हैं। इसलिए वाहन चलते समय स्वस्थचित् के साथ वाहन चलाएं, कभी भी मोबाइल पर बातें ना करें और यातायात संकेतों का पालन करें। वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक विजय उदैनीय ने कहा कि सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत परिवहन विभाग द्वारा बीते 15 दिवस से निरंतर विभिन्न प्रकार आयोजनों के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के प्रति सचेत करने का कार्य किया जा रहा है। हमारा यह नैतिक दायित्व है कि हम उन्हें सहयोग प्रदान करें और यातायात नियमों का पालन करें और अपने जीवन को सुखमय बनाएं। परिवहन निरीक्षक श्रीकांत कुमावत ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में हुई मृत्यु में एक व्यक्ति नहीं बल्कि पूरा परिवार संकट के दौर से गुजरता है इसलिए वहां चलते समय सदैव इस बात का ध्यान रखें कि आपके पीछे आपका पूरा परिवार आपका घर पर इंतजार कर रहा है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!