Dark Mode
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर धौलपुर हुआ राममय

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर धौलपुर हुआ राममय

धौलपुर। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर धौलपुर की रणछोड़ नगरी और गांव राममय नजर आए। धौलपुर, बाड़ी, राजाखेड़ा, बसेड़ी, सरमथुरा सहित गांवों में बाजारों और मंदिरों में विशेष साज सज्जा की गई। सुबह से ही जिले भर में जगह जगह धार्मिक आयोजन और भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। कहीं रामलला के स्वागत में ध्वज-पताकाएं, भंडारे, डीजे तो कहीं झनकारों की गूंज के साथ भगवान श्री राम के नारे लगाए जा रहे थे। सुबह धौलपुर शहर में प्रभात फेरी व दोपहर में बाइक रैली का आयोजन हुआ। कई जगह बड़ी एलईडी स्क्रीन पर रामभक्त रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को देख रहे थे तो कहीं कारसेवक उत्सव मनाते हुए रामधुनों पर थिरकते नजर आ रहे थे। यूं कहें कि पूरा जिला राममय नजर आया। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रविवार को जले के सैकड़ों मंदिरों में अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन शुरू हुआ और सोमवार को भंडारों के साथ समापन हुआ। शाम को घरों और मंदिरों पर दीपावली की तरह दीपोत्सव मनाया गया। लोगों ने दीपक जलाए, रंग- बिरंगी लाइटों से अपने घरों को रोशन किया और आतिशबाजी की।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!