Dark Mode
धौलपुर : जिला सहकारी विकास समिति की बैठक का किया आयोजन

धौलपुर : जिला सहकारी विकास समिति की बैठक का किया आयोजन

धौलपुर। राज्य सरकार की बजट घोषणा वर्ष 2025-26 के क्रियान्वयन तथा भारत सरकार की सहकार से समृद्धि योजना की पालना में जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी की अध्यक्षता में जिला सहकारी विकास समिति की बैठक का आयोजन मंगलवार को किया गया। जिला कलक्टर ने राज्य सरकार की बजट घोषणा की समीक्षा करते हुए जिले की सहकारी समितियों में भण्डारण क्षमता बढाने हेतु विभागीय निर्देशानुसार नवीन गोदाम निर्माण के प्रस्ताव तैयार करने हेतु निर्देशित किया तथा साथ ही राज्य सरकार की घोषणानुसार प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ग्राम सेवा सहकारी समिति के गठन की लक्ष्यों की प्राप्ति करते हुए जिले के कृषकों को सहकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां सतेन्द्र सिंह मीना ने अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में आयोजित किये गये विभिन्न कार्यक्रमों से अवगत कराया तथा वर्षभर के लिए तैयार कलेण्डर अनुसार आगामी कार्यक्रम आयोजित करने के बारे में जानकारी दी। प्रबंध निदेशक केन्द्रीय सहकारी बैंक भरतपुर शिवदयाल मीना ने जिले की समस्त ग्राम सेवा सहकारी समितियों को पैक्स कम्प्यूटरराईजेशन योजना के माध्यम से गो-लाइव करने की जानकारी दी। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर हरिराम मीना, जिला रसद अधिकारी कल्याण सहाय करोल सहित कृषि विभाग तथा जिला दुग्ध संघ भरतपुर के अधिकारी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!