Dark Mode
धौलपुर: अल्पसंख्यकों के लिए ऋण आवेदन पत्र आमंत्रित

धौलपुर: अल्पसंख्यकों के लिए ऋण आवेदन पत्र आमंत्रित

धौलपुर। राजस्थान अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास सहकारी निगम लि0 जयपुर के द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय मुस्लिम,जैन,सिख,ईसाई,बौद्ध एवं पारसी के बेरोजगार एवं गरीब परिवारों को रोजगार स्थापित करने एवं उच्च शिक्षा अध्ययन हेतु ऋण आवेदन पत्र 25 जुलाई 2025 से आमंत्रित किए जा रहे हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी राखी शर्मा ने बताया कि क्रेडिट लाईन 1 के तहत ग्रामीण क्षेत्र के अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्ति जिनकी आयु 18 से 54 वर्ष तथा जिनके परिवार की वार्षिक 3 लाख रुपए तथा क्रेडिट 2 के तहत अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्ति जिनके परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रुपये तक है उन्हें व्यावसायिक और रोजगारोन्मुखी डिग्री कोर्स के लिये विदेश में अध्ययन हेतु शैक्षणिक ऋण ले सकेगें। उन्होंने बताया कि ऋण आवेदन पत्र 30 सितम्बर 2025 तक विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाईन किये जा सकते हैं। कारोबार ऋण हेतु आवेदन पत्र के साथ आधार कार्ड, राषन कार्ड,पहचान पत्र,मूल निवास,भामाषाह कार्ड,जन आधार कार्ड,पैन कार्ड ,अल्पसंख्यक,आय प्रमाण पत्र ,ऋण बकाया नहीं का शपथ पत्र,बैक पासबुक जो कि आधार कार्ड से लिंक हो, कार्य स्थल स्वामित्व पत्र व जिस कार्य हेतु आवेदन किया है उसका कुटेषन इत्यादि संलग्न किये जाने हैं। आवेदन पत्र ऑनलाईन ही स्वीकार किये जायेगें। योजना से संबंधित विशेष जानकारी हेतु 9414338294 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!