धौलपुर: पीएम किसान उत्सव दिवस का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र पर
धौलपुर। पीएम किसान एवं रजिस्ट्रार सहकारी समितियां द्वारा 2 अगस्त को प्रात: 11 बजे आयोजित पीएम किसान उत्सव दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी की जाएगी। इस अवसर पर पीएम किसान उत्सव दिवस के रूप में किसान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिला कलक्टर निधि बी टी ने बताया कि जिले में पीएम किसान उत्सव दिवस का आयोजन जिला स्तर का कार्यक्रम कृषि विज्ञान केन्द्रों पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम में लाभार्थी कृषकों का मुख्यमंत्री महोदय राजस्थान सरकार भजनलाल शर्मा के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कलक्ट्रेट वीसी रूम के माध्यम से संवाद किया जाएगा।