धौलपुर: नशामुक्त भारत अभियान के तहत की जाएगी विभिन्न गतिविधियां
धौलपुर। भारत सरकार तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ के अवसर पर 1 से 31 अगस्त तक फ्लैगशिप अभियान का आयोजन किया जा रहा है। जिला कलक्टरनिधि बी टी ने बताया कि जिले में 1 अगस्त से 31 अगस्त तक जिला स्तर पर छात्रों, युवाओं, महिलाओं, कर्मचारियों और आम जनता की व्यापक भागीदारी को प्रोत्साहित करते हुए शैक्षणिक संस्थानों, हॉटस्पॉट क्षेत्रों, प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर ऑनलाइन प्रतिज्ञा आयोजित किए जाने एवं सामाजिक, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियां के आयोजन किए जाएगें। उन्होंने बताया कि विद्यालय, महाविद्यालयों में प्रतियोगिताओं, सैमिनारो, वैबिनारों, नशा विरोधी मानव श्रृंखला निर्माण, छात्र रैलियों, फ्लैश मॉब, नुक्कड़ नाटक का आयोजन करना, नशीली दवाओं के दुरूपयोग के खिलाफ मैराथन, वॉकथॉन, खेल प्रतियोगिता एवं अन्य शारीरिक गतिविधियां करना। उन्होंने बताया कि 13 अगस्त को सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों और सार्वजनिक संस्थानों में मादक द्रव्यों के सेवन के विरूद्ध एक सामूहिक शपथ आयोजन किए जाएगें।