Dark Mode
डायलॉग सेशन 'स्माइल विद योर सोल' शुक्रवार को

डायलॉग सेशन 'स्माइल विद योर सोल' शुक्रवार को

जयपुर। वसुधा जन विकास संस्थान की ओर से शुक्रवार, 8 सितंबर को डायलॉग सेशन 'स्माइल विद योर सोल' आयोजित किया जाएगा। शहर के मालवीय नगर स्थित होटल यनेला द कनॉट हाउस में आयोजित होने जा रहे इस सेशन में महिलाओं में होने वाले डिप्रेशन, एंग्जाइटी और सोशल प्रेशर से निपटने जैसे विषयों पर बात की जाएगी।

वसुधा जन विकास संस्थान की डायरेक्टर मोना शर्मा ने बताया कि गौतम हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की निदेशक एवं मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिता गौतम और फोर्टी वुमन विंग की सेकेट्री ललिता कुच्छल मुख्य वक्ता के तौर पर महिलाओं से संबंधित इस विषय पर बात करेंगी, ताकि महिलाएं आज के युग में अपनी मानसिक अवस्था को स्वस्थ बरकरार रख सकें।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!