छात्राओं के उज्जवल भविष्य हेतु शब्दकोश डायरी की वितरित
पदमपुर . शहीद कैप्टन नवपाल सिंह सिद्धू राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के शारीरिक शिक्षक अंग्रेज सिंह ने पीटीआई सुखविंदर राम की प्रेरणा से राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य हेतु शब्दकोश डायरी वितरित करने पर प्राचार्य पुष्पा पांडे ने आभार व्यक्त कर विद्यालय विकास समिति सदस्य डा० अरुण शर्मा , बगीचा सिंह, एवं वाइस प्रेसिडेंट मक्खन लाल बिश्नोई , प्रदीप बिश्नोई , दौलत सुथार व शिक्षिकाओं के नेतृत्व में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की महत्वपूर्ण योजनाओं का कैलेंडर विद्यार्थियों को वितरित किया गया । अंग्रेज सिंह ने अपने बेटे के जन्म दिन पर वार्षिकोत्सव व शैक्षणिक प्रतिभाशाली छात्राओं को डिक्शनरी उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया । अंग्रेज सिंह ने स्वामी विवेकानंद के सर्वोच्च जीवन पर प्रकाश डाल उनके जीवन से प्रेरणा लेने हेतु प्रेरित किया I