उपखण्ड कार्यालय का किया औचक निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश
फलोदी। उपखण्ड कार्यालय फलोदी का जिला कलक्टर हरजीलाल अटल ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर अटल ने उपखण्ड कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का गहनता से निरीक्षण किया और राजस्व मामलों को प्राथमिकता के आधार पर नियमित सुनवाई करते हुए निस्तारित करने के लिए निर्देशित किया। अटल ने कार्यालय से संबंधित विभिन्न लंबित कार्यों के निस्तारण के बारे में चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिए। इससे पहले अटल ने एसडीएम कार्यालय के विभिन्न दस्तावेजों की जांच और रखरखाव की व्यवस्था की जांच की। साथ ही साफ-सफाई व कार्यालय तयसमय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए। निरीक्षण दौरान उपखंड अधिकारी डॉ अर्चना व्यास, तहसीलदार डॉ भावना सांखला एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।