डीडवाना : सरकारी सहायता को तरस रहा भेरुराम
- प्रशासन से पीएम आवास स्कूटी दिलवाने की फरियाद
डीडवाना। उपखंड क्षेत्र के नजदीकी ग्राम बाठडी के रहने वाला एक 26 वर्षीय युवक भैरूराम पुत्र बनाराम सरकारी सहायता के लिए तरस रहा है, भैरूराम जन्म से ही एक पाव से दिव्यांग है,एवं दूसरा पर कैंसर की वजह से डॉक्टर के द्वारा काटा गया है, वही भैरूराम की तीसरी बीमारी स्पाइनल कैंसर भी है,इसलिए रीड की हड्डी का ऑपरेशन भी हुआ है, करीब कमर में 40 टांके आए हैं,एव कुल्लो में भी गहरे गांव है,भैरूराम ने प्रशासन से सरकारी सहायता की गुहार लगाई है,प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास बनवाने एवं दिव्यांग स्कूटी योजना के तहत स्कूटी दिलवाने की गुहार लगाई है,भैरूराम ने बताया है कि कई बार सरकारी सहायता का लाभ लेने के लिए फॉर्म भरे गए हैं,वह सरकारी वैकेंसी के लिए भी फॉर्म भरे गए हैं,लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी है,जिसके लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भैरू राम के आस-पड़ोस के लोगों ने बताया कि जिस घर में रहता है,उसमें बारिश की वजह से छत टपकती है,घर को मरमत की भी आवश्यकता है,वहीं अन्य सरकारी सुविधा की भी आवश्यकता है,भैरूराम ने कहा सरकार की ओर से पेंशन मिल रही है, लेकिन अन्य किसी तरह की कोई सुविधा नहीं मिल रही है,स्कूटी को लेकर फॉर्म भी भर गया,लेकिन वह रिजेक्ट हो गया,इसलिए भैरू राम ने गुहार लगाई है,सरकारी सहायता दिलवाई जाए,ताकि वह अपना जीवन जी सके।