डीडवाना : डाक दिवस पर जिला स्तरीय मेगा डाक मेला आयोजित
डीडवाना। अन्तर्राष्ट्रीय डाक दिवस पर जिला स्तरीय मेगा डाक मेला जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर के मुख्य आतिथ्य मंडल अधीक्षक रामअवतार सोनी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया,उक्त मेले में स्कूली बच्चों के लिए भाषण, निबंध,प्रश्नोत्तरी पोस्टर पेंटिंग की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिसमें नगर के सुप्रतिष्ठित सात विद्यालयों ने सहभागिता की आयोजित प्रतियोगिताओं में नगर के पूजा इंटरनेशनल स्कूल के बालकों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया,हिन्दी भाषण प्रतियोगिता में इस विद्यालय की अर्पिता ने प्रथम अँग्रेजी भाषण प्रतियोगिता में इस विद्यालय के भैया विराज शिंदे ने प्रथम हिन्दी निबंध प्रतियोगिता में इस विद्यालय की प्रेक्षा सिंह ने द्वितीय अँग्रेजी निबंध में इस विद्यालय से धानी ने प्रथम पेंटिंग पोस्टर प्रतियोगिता में भी इसी विद्यालय से वंदना ने प्रथम स्थान रीत बांगड़ ने विशिष्ट योग्यता प्राप्त कर अपने विद्यालय के नाम को गौरवान्वित किया,विद्यालय की वंदना सभा में इन सभी प्रतिभावान बालकों को विभाग द्वारा पारितोषिक प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया,इस अवसर पर पूजा इंटरनेशनल स्कूल के प्रबन्ध निदेशक बजरंगसिंह जोधा को भी उनके संस्थान के उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु डाक विभाग का प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया,डाक विभाग की और से निरीक्षक डाकघर राज चौधरी विभागीय प्रतिनिधि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित हुए।