Dark Mode
डीडवाना-कुचामन : जिला कलक्टर ने वीसी के जरिये ली राजस्व अधिकारियों की बैठक

डीडवाना-कुचामन : जिला कलक्टर ने वीसी के जरिये ली राजस्व अधिकारियों की बैठक

  • राजस्व संबंधी कार्यों की समीक्षा कर दिए निस्तारण के निर्देश

 डीडवाना-कुचामन। जिले के राजस्व अधिकारियों की बैठक जिला कलक्टर डॉ.महेंद्र खड़गावत की अध्यक्षता में गुरुवार को वी सी के जरिये आयोजित हुई।बैठक में जिला कलक्टर ने जिले में राजस्व प्रकरणों के निस्तारण, राजस्व न्यायालयों के लंबित परिवादों की स्थिति, बजट घोषणाओं के भूमि आवंटन सहित विभिन्न राजस्व कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।इस दौरान जिला कलक्टर डॉ. खड़गावत ने सभी राजस्व अधिकारियों को राजस्व कार्यों से जुड़े नामांतरण, भूमि आवंटन, एल आर एक्ट के तहत अतिक्रमण,रास्तों के प्रकरण, समपरिवर्तन तथा गिरदावरी से संबंधित कार्यों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने पीएम किसान सम्मान निधि सेल्फ रजिस्ट्रेशन एवं ई- केवाईसी कराने तथा निर्वाचन संबंधी कार्यों को पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देश किया।इस दौरान बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर डीडवाना महेंद्र मीणा, उपखंड अधिकारी विकास मोहन भाटी सहित सभी संबंधित उपस्थित रहे और सभी राजस्व  अधिकारी वीसी के जरिये जुड़े रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!