Dark Mode
डीडवाना : सावन की लगी झड़ रात्रि से जारी बूंदाबांदी 

डीडवाना : सावन की लगी झड़ रात्रि से जारी बूंदाबांदी 

  • आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हुई जमकर मूसलाधार बारिश 
  • बारिश की वजह से कई घर हुए जल मग्न 

 डीडवाना। जिला मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि से ही बारिश का दौर लगातार जारी है। बारिश की वजह से कई क्षेत्रों में जल का भराव हुआ है।जल भराव की वजह से घरों में भी पानी का भराव हो गया है। सावन की झड़ भी बारिश की चलते लगी है।आज पवित्र सावन माह का आरंभ हुआ है।और सावन माह के आरंभ के साथ में ही लगातार सुबह से ही बूंदाबांदी का दौर जारी है।वहीं देर रात से ग्रामीण क्षेत्रों में वह आसपास के उपखंड क्षेत्र में बारिश का दौर जारी है।सुबह से ही हल्की बूंदाबांदी जिला मुख्यालय पर हो रही है।वहीं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जमकर मूसलाधार बारिश हो रही है।बारिश की वजह से कई क्षेत्रों में जमकर जल का भराव भी हुआ है।जल भराव की वजह से कई घर भी जलमग्न हुए हैं। नजदीकी ग्राम ठाकरियाबास में भी जल का भराव हुआ है।जल के भराव की वजह से कई घर जल मग्न हो चुके हैं।इसी तरह बाठडी तिराहे पर भी पानी का भराव हुआ है।करीब चार-चार फीट तक पानी मुख्य सड़क मार्गों पर भरा है।इसी तरह मौलासर क्षेत्र में भी सड़कों पर पानी का भराव है।आसपास के क्षेत्र में जमकर मूसलाधार बारिश हुई है।जिसकी वजह से कई क्षेत्र जलमग्न भी हुए हैं। वहीं आमजन को गर्मी से भी राहत मिली है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!