डीडवाना : विद्युत विभाग की लापरवाही आम जनता पर पड़ सकती भारी
- घरों में दौड़ रहा करंट क्षतिग्रस्त पड़े विद्युत पोल लेकिन नहीं दिया जा रहा ध्यान
- 15 दिन पहले दी गई शिकायत अब तक नहीं हुई कार्रवाई
- एलटी लाइन उलझ रही पेड़ों से दौड़ रहा करंट
डीडवाना। जिले के नजदीकी ग्राम धूडीला के गोदारा की ढाणियों में विद्युत लाइन की वजह से घरों में करंट दौड़ रहा है,करंट दौड़ने के साथ में ही यहां लगे विद्युत पोल जर्जर अवस्था में बताए जा रहे हैं,वही एलटी लाइन पेड़ों से उलझी हुई भी है,जिसकी वजह से कभी भी कोई बड़ा हादसा जनहानि दुर्घटना हो सकती है,लेकिन विद्युत विभाग अपनी खानापूर्ति करता हुआ नजर आ रहा है,बताया जा रहा है कि 15 दिन पहले करंट दौड़ने की समस्या को लेकर एक कंप्लेंट भी दी गई,लेकिन 15 दिन बीत जाने के बावजूद भी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है,जिस तरह विद्युत एक बहुत बड़ी समस्या है,जिसकी वजह से लोगों के जान माल की हानि हो सकती है,लेकिन फिर भी संबंधित विभाग कार्रवाई करता हुआ नजर नहीं आ रहा है,अपनी खानापूर्तिया कर रहा है,लोगों की जान के साथ में खिलवाड़ करता हुआ नजर आ रहा है,गोदारा की ढाणियों मैं रहने वाले लोगों ने बताया कि विद्युत विभाग की लापरवाही से हादसा हो सकता है,जिस तरह इन ढाणियों में एलटी लाइन घरों के पास से गुजर रही है,यह पूरी एलटी लाइन पेड़ों से उलझी हुई है,जिसके चलते करंट सीधा घरों तक पहुंच रहा है,करंट पहुंचने की वजह से भैंस एवं बकरियों को करंट का जोरदार झटका भी लगा हुआ है, जिसको लेकर बार-बार विद्युत विभाग को अवगत भी कराया गया है,लेकिन कोई समस्या का समाधान नहीं हुआ है,यहां पर चार से पांच घर बने हुए हैं,जिन पर यह खतरा मंडरा रहा है, जिसकी शिकायत विद्युत विभाग के जेईएन को भी की गई है,मगर समस्या जस की तस बनी हुई है,घरों के पास लगे हुए विद्युत पोल भी जर्जर अवस्था में पड़े हैं,जिनकी वजह से भी हादसा हो सकता है,लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है,सिर्फ दिया जा रहा है तो खानापूर्तियों की ओर ध्यान दिया जा रहा है।