Dark Mode
डीडवाना : राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक हुई आयोजित 

डीडवाना : राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक हुई आयोजित 

  • जिला कलेक्टर ने ली बैठक अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुधार को लेकर हुई चर्चा 
  • जिला अस्पताल को बनाया जाएगा आदर्श अस्पताल:जिला कलेक्टर 

डीडवाना। जिला मुख्यालय पर राजकीय बांगड़ जिला चिकित्सालय में जिला कलेक्टर डॉक्टर महेंद्र खड़गावत की अध्यक्षता में राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक का आयोजन किया गया,बैठक से पहले जिला कलेक्टर अस्पताल पहुंचे एव अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया,जहां पर मरीजों से भी अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी ली,जिसमे कई मरीजो ने डॉक्टरों की अनुपस्थिति को लेकर जिला कलेक्टर को अवगत कराया, जिस पर जिला कलेक्टर ने प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को इन व्यवस्थाओं को लेकर सुधारने के निर्देश दिए,वहीं जिला कलेक्टर के द्वारा बैठक ली गई,बैठक में अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए पार्किंग व्यवस्था साफ सफाई व्यवस्था अन्य सिक्योरिटी गार्ड बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई, एवं प्रस्ताव पारित किए गए,एवं अन्य अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर भी जिला कलेक्टर के द्वारा दिशा निर्देश दिए गए वहीं जिला कलेक्टर ने अस्पताल परिसर का भी निरीक्षण किया,एव क्या-क्या यहां पर कमियां है,उन कमियों को किस तरह दूर किया जाए कौन सी मशीन की जरूरत है,अस्पताल में आवश्यकता है,उन सबको लेकर चिकित्सको से उनकी जानकारी ली, अस्पताल की जो भी व्यवस्थाएं हैं,उनको जल्द दुरुस्त करने का आश्वासन दिया। वहीं अस्पताल के सफाई कर्मियों के द्वारा भी सैलरी कम मिलने की बात को लेकर जिला कलेक्टर को अवगत कराया है,जिस पर जिला कलेक्टर ने सैलरी बढ़वाने का आश्वासन दिया है। जिला कलेक्टर ने कहा राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक हर 3 महीने से होती है, बैठक में विधायक जिला कलक्टर एडीएम सोसायटी के सदस्य रहते हैं, अस्पताल में जो सुविधाओं का अभाव चल रहा होता है, सभी से चर्चा करके क्या-क्या एक्यूमेंट चाहिए, अस्पताल को किस तरह ऑपरेट कर सकते हैं, सुरक्षा कर्मी है वार्ड बॉय है, आज की बैठक में जो निर्णय लिए गए,आने वाले समय में उनका प्रभाव पड़ेगा, अस्पताल की क्षमताओं में इजाफा होगा, सरकारी अस्पताल में जो चिकित्सक है, निजी अस्पताल से 100 प्रतिशत बेहतर है, साफ सफाई अन्य सुविधाओं में सुधार किया जाएगा,आने वाले समय में बांगड़ अस्पताल में साफ सफाई भी वही देखने को मिलेगी जो प्राइवेट अस्पताल में मिलती है उससे बेहतर मिलेगी, बागड़ अस्पताल पूरे जिले में एक आदर्श हॉस्पिटल के नाम से स्थापित होगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!