Dark Mode
डीडवाना : शारदीय नवरात्रि में नवदुर्गा की हो रही  विशेष पूजा अर्चना 

डीडवाना : शारदीय नवरात्रि में नवदुर्गा की हो रही  विशेष पूजा अर्चना 

  • शहर के 14 से अधिक स्थानों पर मां दुर्गा की मूर्ति स्थापना 

डीडवाना। जिला मुख्यालय पर शारदीय नवरात्रि का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ में मनाया जा रहा है,शारदीय नवरात्रि के पर्व पर मां दुर्गा की विशेष पूजा अर्चना की जा रही है, साथ ही विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है,इस बार नवरात्रि का पर्व 10 दिवसीय मनाया जा रहा है,इस 10 दिवसीय नवरात्रि के पर्व पर शहर के विभिन्न गलियों में मां दुर्गा के प्रतिमा को स्थापित किया गया है, उनकी विशेष पूजा अर्चना की जा रही है,पूजा अर्चना के साथ में ही डांडिया कार्यक्रम भक्ति संध्या भजन संध्या विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं,शहर के कटारिया बास में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है,इसी तरह मोहनदास बास कादीया बास भाटी बास में भी मां दुर्गा की मूर्ति स्थापना की गई है,वहीं शहर के कटला बास पदमानिया बास बाल्मीकि बस्ती आदर्श नगर गुर्जरों की गली भार्गव चौक आडका बास नायकों का मोहल्ला सहित शहर के 14 से अधिक स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमा विराजमान की गई है,एवं मां की विशेष पूजा अर्चना की जा रही है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!