Dark Mode
डीडवाना : मेगा हाईवे पर दो ट्रक की हुई भिड़ंत एक हुआ घायल 

डीडवाना : मेगा हाईवे पर दो ट्रक की हुई भिड़ंत एक हुआ घायल 

डीडवाना। शहर के मेगा हाईवे पर एक सड़क हादसा हुआ,सड़क हादसा दो ट्रकों के बीच में हुआ,जहां दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई,भिड़ंत की वजह से एक ट्रक में सवार एक व्यक्ति मनजीत घायल हो गया,जिसे निजी वाहन की सहायता से तुरंत शहर के जिला अस्पताल पहुंचाकर उसका उपचार जारी करवाया,मिली जानकारी अनुसार दोनों ट्रक सालासर रोड की तरफ से आ रहे थे,एवं कुचामन रोड की तरफ जा रहे थे,इसी दौरान रहमान गेट के पास आगे चल रहे एक ट्रक को पीछे वाले ट्रक ने टक्कर मार दी,टक्कर की वजह से पीछे वाला ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया,एवं ट्रक ड्राइवर ट्रक में फस गया,जिसे अन्य वाहन चालकों की सहायता से कड़ी मकसद से बाहर निकाला गया, बाहर निकालकर निजी वाहन की सहायता से शहर के राजकीय बागड़ जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सको ने घायल का प्राथमिक उपचार जारी किया,वही घटना की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंची,सारे घटनाक्रम की जानकारी लेकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को रोड के साइड कराकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!