नए साल पर दिलजीत दोसांझ ने की नरेंद्र मोदी से मुलाकात
नए साल के पहले दिन पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान की तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की, जिन्हें देखकर हर कोई हैरान रह गया। दिलजीत ने लिखा, '2025 की शानदार शुरुआत। प्रधानमंत्री जी के साथ एक बहुत ही यादगार मुलाकात। हमने संगीत सहित कई चीजों पर बात की!'पीएम मोदी ने भी अपने एक्स हैंडल पर दिलजीत के साथ की तस्वीरें साझा की। उन्होंने इन तस्वीरों के साथ लिखे कैप्शन में गायक की जमकर तारीफ की। पीएम मोदी ने लिखा, 'दिलजीत दोसांझ के साथ शानदार बातचीत! वह वास्तव में बहुमुखी हैं, प्रतिभा और परंपरा का मिश्रण करते हैं। हम संगीत, संस्कृति और बहुत कुछ के माध्यम से जुड़े।'