Dark Mode
ट्रेन की चपेट में आने से दिव्यांग की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से दिव्यांग की मौत

 

धौलपुर। जेल फाटक पर गुरुवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक दिव्यांग की मौत हो गई। दिव्यांग के ट्रेन की चपेट में आने की सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची, जहां मृतक की पहचान करने के बाद पुलिस की टीम ने मृतक के शव को अस्पताल की मॉर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दी। जीआरपी चौकी के हेड कॉन्स्टेबल भूपाल सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह जेल फाटक के पास रेलवे लाइन क्रॉस करते समय ट्रेन की चपेट में आने से दिव्यांग की मौत की जानकारी मिली थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव की शिनाख्त कराई। उसकी पहचान मानवेंद्र सिंह (67) पुत्र एमएस यादव निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि मृतक के शव के क्षत विक्षत हालत में होने पर परिजनों को सूचना दी गई। जीआरपी पुलिस के मुताबिक परिजनों के आने के बाद मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया दिव्यांग के पटरी क्रॉस करते समय ट्रेन की चपेट में आने की जानकारी सामने आई है। दिव्यांग के जेल फाटक पर आने के कारणों के लिए परिजनों को बुलाया गया है। जिनके आने के बाद घटना की जांच की जाएगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!