Dark Mode
अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ होने पर होगी अनुशासनात्मक कार्यवाही - जिलाध्यक्ष

अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ होने पर होगी अनुशासनात्मक कार्यवाही - जिलाध्यक्ष

सीकर। पार्टी एवं पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ किसी भी तरह से दुष्प्रचार, बयानबाजी और पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलग्न पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी कड़ा रूख अपनाते हुए तुरंत सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही करेगी। पवन मोदी भाजपा जिलाध्यक्ष ने इस संबंध में एक बयान जारी कर ऐसे पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को स्पष्ट चेतावनी दी है कि जो भी कार्यकर्ता या पदाधिकारी किसी भी तरह की पार्टी विरोधी गतिविधियों में भाग लेेंगे, पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार उनके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी। मोदी ने कहा कि कुछ विधानसभा क्षेत्रों में पदाधिकारी और कार्यकर्ता बैठकों, सभाओं और सोशल मीडिया के सामने पार्टी के निर्णयों की मुखालफत कर रहे हैं, जो उचित नहीं हैै। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे पार्टी विरोधी लोगों के बहकावे में आकर गुमराह नहीं हो और पार्टी ने जिसे भी टिकट दे दी उसके साथ पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ जुट जाये।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!