Dark Mode
धरियावद जैन श्वेतांबर समाज में पजुसन पर्व पर प्रवचन

धरियावद जैन श्वेतांबर समाज में पजुसन पर्व पर प्रवचन

धरियावद। धर्म नगरी जैन श्वेतांबर समाज में चल रहे पवित्र पजुसन पर्व के अंतर्गत प्रवचन के दौरान भगवान पार्श्वनाथ के जीवन प्रसंगों पर प्रकाश डाला गया। प्रवचनकर्ता अभिषेक जेन, अनुस ,धुवी जो बहार से आये ने बताया कि भगवान पार्श्वनाथ और उनके भाई के बीच विवाद की स्थिति आने के बावजूद उन्होंने क्षमा का मार्ग अपनाया। यदि वे आपस में वैरभाव रखते तो उनकी महानता और बढ़ नहीं पाती। उन्होंने कहा कि क्षमा ही धर्म की सबसे बड़ी शक्ति है। परिवार, समाज और जीवन में मनमुटाव होना स्वाभाविक है, परंतु यदि हम क्षमा भाव को अपनाते हैं तो संबंध और अधिक मजबूत होते हैं। यही पजुसन पर्व का संदेश है कि हम आपसी वैर-भावना छोड़कर क्षमा और मैत्री का मार्ग चुनें। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहे और धर्मलाभ उठाया। वही मंदिर में भगवान श्री शीतल नाथ सहित की अंग रचना प्रभावना का लाभ स्व नरेंद्र कुमार पामेचा की धर्म पत्नी मधु पामेचा की और से हुआ। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष नेमीचन्द पामेचा मंत्री कन्हैया लाल मेहता सजन सिंह मेहता समाज सेवी मेहता परिवार के प्रताप मेहता मेडिक प्रकाश कोठारी पत्रकार अबतक बंटी भाई कोठारी अनिल शाह सहित के साथ महिला मण्डल भी प्रवचन का लाभ लिया। उक्त जानकारी मंत्री कन्हैया लाल मेहता ने अबतक को दी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!