Dark Mode
भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान को लेकर हुई चर्चा

भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान को लेकर हुई चर्चा

रायपुर मारवाड़. भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के तत्वावधान में रायपुर मारवाड़ क्षेत्र के बांसिया ग्राम के बूथों पर राष्ट्रीय सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।सोजत विधानसभा के सदस्यता अभियान प्रभारी किसान मोर्चा के कमलेश बोहरा ने बताया की पार्टी की ओर से पूरे देश में चलाए गए राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के तहत रायपुर उपखंड के ग्राम बांसिया झूँठा के कई बूथों पर सदस्यता अभियान कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें नए कार्यकर्ताओं को सदस्यता दिलाई गई।बोहरा ने बताया कि इस विशेष अभियान के जरिए भाजपा कार्यकर्ता बूथ बूथ,घर घर जाकर नए मतदाताओं से मिल पार्टी की उपलब्धियां बताते हुए उन्हें पार्टी के साथ जोडने का कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर संपत राज बागड़ी, नरपत सिंह सिसोदिया, लोकेंद्र सिंह, गोविंद वैष्णव, ललित जैसाना, कुंदन पुरी, रूप सिंह,लालपुरी,अजय सालेयास,किशन लाल,गोविंद सुथार, सूरजसिंह राठौड़, माणकचंद सेन, बगदाराम जाट, कानाराम,श्यामलाल, बाबूलाल आदि अनेको कार्यकर्ता मौजूद रहे

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!