Dark Mode
होली मिलन समारोह के साथ करौली पद यात्रा पर हुई चर्चा

होली मिलन समारोह के साथ करौली पद यात्रा पर हुई चर्चा

 
बयाना। क्षेत्र में कुंडा तिराहे पर हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी होली मिलन के साथ ठंडाई का प्रोग्राम भामाशाह विनय दमदमा की अध्यक्षता में  किया गया। जानकारी के अनुसार तीन अप्रैल से छः अप्रैल तक चलने वाली राजराजेश्वरी देवी करोली मां की  पदयात्रा के बारे में मुख्य रूप से चर्चा कर योजना बनाई गई।जिसमे पत्रकारो को जानकारी देते हुए समाज सेवी विशेष मदनपुर ने बताया की यह भंडारा  लगभग 1985 से अनवरत रूप से चल रहा है।इस यात्रा में उत्तरप्रदेश के आगरा, मथुरा,शिकोहाबाद,अलीगढ़, दिल्ली सहित अनेक स्थानों से यात्री आते हैं जिनकी भोजनपानी,नाश्ता, मेडिकल वा रहने ठहरने की व्यवस्था सहित अनेक सुविधाएं निशुल्क  उपलब्ध कराई जाती है।जिसको लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा में सभी को ठंडाई का वितरण किया गया।
इस मौके समाज सेवी पूरन मित्तल,मुरारी अग्रवाल,अनिल भुसावरी,अनिल तेजाब,लक्ष्मण सिकंदरा,किशन चंद गुप्ता, बाबूलाल गुर्जर,श्याम पंडित ,मदन मोहन गर्ग,राजेश रुदावल,भारत भूषण वकील,मुकुट अग्रवाल,जुगल पंजाबी,अशोक सिंघल,सतीश अग्रवाल, बबला शर्मा, बवलेश पार्षद,मानसिंह जाट,उमेश जे के सीमेंट,अशोक नावली,अनिल लोहिया, रज्जो भुसावरी,अशोक हलवाई ,नत्थी लाल मुंशी,विजय सोनी,लड्डू शर्मा,सुक्का जोगी,सहित अनेक लोग मोजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!