प्रबुद्धजन प्रकोष्ठ द्वारा केेन्द्रीय बजट 2023 -24 पर चर्चा
बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी, बीकानेर संभाग कार्यालय में जिला प्रबुद्धजन प्रकोष्ठ द्वारा शुक्रवार को केन्द्रीय बजट 2023 -24 पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुधीर केवलिया और बजट पर चर्चा के जिला संयोजक सुरेद्र सिंह शेखावत ने बजट पर विस्तृत चर्चा करते हुए बजट के सभी प्रावधानों के बारे में बताते हुए कहा कि यह अमृतकाल का यह बजट आम नागरिक का सामयिक और सुद्दढ अर्थव्यवस्था का बजट है।
समाज के हर वर्ग का ध्यान रखते हुए यह बजट पेश किया गया है। महिला कल्याण और बाल कल्याण की योजनाओं पर डॉ सुधा शर्मा ने प्रकाश डाला । प्रदेश के बजट पर चर्चा समिति के सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने बजट को बहु उपयोगी बताते हुए इसे सम्भावनाओं से सराबोर बताया।
जिला महामंत्री अनिल शुक्ला ने बजट की महत्ता के बारे में अपने विचार रखे। जिला अध्यक्ष विजय आचार्य ने बजट को प्रधानमंत्री मोदी की दूरद्दृष्टि और आम नागरिक के सुनहरे भविष्य की उम्मीदों को पंख लगाने वाला बताया।
कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य डाॅ. सत्यप्रकाश आचार्य , दीपक गोस्वामी , भाजपा नेता दिलीप पुरी , पी के घई , डॉ गोपाल नागपाल , दलीप राघव , सहदेव सिंह शेखावत , इंद्र ओझा , नवनीत भदोरिया , राकेश माथुर , आदर्श गुप्ता , अजय चौहान , आशुतोष शर्मा , सुशील आचार्य , राहुल पारीक,श्याम सुंदर चैधरी, महावीर सिंह पंवार , श्याम पंचारिया ,नलिन सारवाल,अजय मुदगल , हरिकिशन मोदी , राजेन्द्र गुप्ता , बी बी शर्मा ,देवदत्त शर्मा, अमर सिंह राठौर आदि प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप सिंह चौहान ने किया।