Dark Mode
मोर्चा की आगामी कार्यक्रमों को लेकर हुई चाय पर चर्चा

मोर्चा की आगामी कार्यक्रमों को लेकर हुई चाय पर चर्चा


सीकर,मुहम्मद सादिक। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनिता शर्मा ने आगामी कार्यक्रमों को लेकर प्रदेश के निर्देशानुसार चाय पर चर्चा करके रूपरेखा बनाई श्रीमती शर्मा ने बताया जो भाजपा द्वारा चलाए जा रहे गांव चलो अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र पर जाकर मातृत्व वंदन एवं सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में आंगनबाड़ी की कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा बेटियों और महिलाओं को लाभ मिले उसके लिए प्रेरित करेंगे,हरिजन एवं कुम्हार बस्ती समाज की महिलाओं को प्रधानमंत्री मोदी जी की 15 प्रभावशाली योजनाओं से अवगत कराया जायेगा एवं नमो ऐप ज्यादा से ज्यादा लोगों को डाउनलोड करवाना,आयुष्मान भारत एवं चिरंजीवी एवं उज्जवला वृद्ध एवं विधवा पेंशन योजनाओं का लाभ कैसे मिले इसकी विस्तार से जानकारी देने के लिए हर गाँव तक जाकर महिलाओ को जानकारी देंगे चर्चा मे मुख्य रूप से मोर्चा की जिला मंत्री उमा सैनी,जॉन तीन की अध्यक्ष कविता चौधरी, प्रेम देवी,सुशीला शर्मा,साधना पारिक,पुष्पा कुमावत आदि उपस्थित रहे ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!