Dark Mode
14 अप्रैल को डॉ.अंबेडकर जन्मोत्सव कार्यक्रम को लेकर हुई चर्चा

14 अप्रैल को डॉ.अंबेडकर जन्मोत्सव कार्यक्रम को लेकर हुई चर्चा

धौलपुर। अंबेडकर पार्क बाड़ी में आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहेब अम्बेडकर के जन्मोत्सव को लेकर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर अंबेडकर शोभायात्रा समिति की बैठक का आयोजन संरक्षक अमर सिंह पूनिया की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें अंबेडकर शोभायात्रा समिति के कार्यकारिणी सदस्यों को शोभायात्रा में अनुशासन व्यवस्था बनाए रखने तथा आर्थिक सहयोग संकलन हेतु रशीद बुक आवंटित की गई। शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष ज्वानसिंह मीणा ने बताया कि 14 अप्रैल को बाबा साहेब बीआर अंबेडकर का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया जाएगा, जिसको लेकर तैयारी चल रही है। साथ में 07 अप्रैल को बाबा साहब को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी समाजों के विद्यार्थी भाग ले सकते है। भाग लेने वाले प्रतिभागियों को 05 अप्रैल तक आवेदन करना होगा। इसके आवेदन फॉर्म अम्बेडकर पार्क से या अमर सिंह पुनिया से लिए जा सकते है। प्रतियोगिता को सफल बनाने को लेकर आज बैठक में विचार विमर्श कर सदस्यों को जिम्मेदारियां दी गई है। इस बैठक में शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया तथा तन मन धन से सहयोग करने का संकल्प लिया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है की अंबेडकर शोभायात्रा समिति द्वारा एक अप्रैल को शहर में आयोजित होने वाले बारह भाई मेला की शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जायेगा। बैठक के दौरान मनीष बाबू, अमर सिंह मीणा, जामवंत मीणा, योगेश पालीवाल, मोहर सिंह बौद्ध, दाताराम, बदन सिंह, कैलाश मेवल, राजवीर, शिवम, बृजलाल मुरली, पप्पू सिंह ओसवाल, कैलासी राम भिंडवाल, मोहनसिंह, दीपक, संग्राम सिंह रेती, सुनील दादुर, नरेश ठेकेदार, जगदीश, दिवाकर, गिर्राज सिंह, राहुल कौशल, रविन्द्र कोमल एवं अन्य मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!