शिक्षा मंत्री के साथ शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर की चर्चा
राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के प्रांत कार्यालय पर शुक्रवार दिनांक 8 मार्च 2024 को प्रातः 11 बजे शिक्षा मंत्री के साथ प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा के नेतृत्व में संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने वार्ता की। प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा ने शिक्षा विभाग में कॉउंसलिंग पद्दति को युक्ति युक्त बनाने के साथ 72 घण्टे पूर्व रिक्त पद दर्शाने, माध्यमिक शिक्षा में स्टाफिंग पैटर्न एवं अवकाश के दिन कार्य करने पर क्षतिपूर्ति अवकाश की मांग की। महामंत्री महेंद्र लखारा ने RGHS नियम संशोधन के साथ ही विभाग में लंबित समस्त संवर्गो की डीपीसी कर रिक्त पदों को अविलंब भरने, शिक्षक प्रशिक्षण का पंचांग जारी करने, TSP से नॉन टीएसपी में शारिरिक शिक्षक, पंचायत शिक्षक को नियमित करने की मांग, वरिष्ठ अध्यापक, पुस्तकालयाध्यक्ष के समायोजन की मांग रखी साथ मे संस्कृत शिक्षा में शाला दर्पण को पूर्ण रूप से अपडेट करने हेतु स्कूल लॉगिन, आफिस लॉगिन हेतु NIC से समन्वय करने का आग्रह किया।राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप पाठ्यक्रम तैयार करने एवम प्रतियोगी परीक्षा में 10 अंक के प्रश्न प्रवेशिका 10 वी तक पूछे जाए। संस्कृत शिक्षा में नए आयाम स्थापित करने पर चर्चा हुई ।
उपाध्यक्ष डॉ अरूणा शर्मा ने शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने, RKSMBK की जटिलताओं को दूर कर अन्य विकल्प की बात रखते हुए नवीन क्रमोन्नत उच्च माध्यमिक विद्यालयों में पद स्वीकृत करने एवम नवगठित जिलों में विकल्प के आधार पर जिला परिवर्तन पर वरिष्ठता विलोपित न करने का आग्रह किया।
प्रदेश संगठन मंत्री घनश्याम जी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को अविलंब लागू कर उसी अनुरूप पाठ्यक्रम निर्माण करने प्रार्थना सभा को प्रभावी बनाने एवम राष्ट्र नायकों को पाठ्यक्रम में स्थान देने के सुझाव के साथ ही शिक्षक समस्याओं को तुरंत निस्तारण करने का सुझाव दिया इस पर मंत्रीजी ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए सभी बिंदुओं को ध्यान से सुनते हुए स्टाफिंग पैटर्न, डीपीसी करने कॉउंसलिंग पद्दति को युक्तियुक्त बनाने, टीएसपी से नॉन टीएसपी में समायोजन शिक्षक प्रशिक्षण पंचांग बनाने के साथ नव गतित जिलों के विषय मे सरकार द्वारा जिलों की समीक्षा के बाद निर्णय करने व वर्तमान प्रकिया को स्थगित करने के साथ अधिकांश बिंदुओं पर सहमति देते हुए अपने अधिकारियों को उक्त सभी समस्याओं को तुरंत निस्तारण हेतु प्रक्रिया में लिए जाने के निर्देश दिए ।
संगठन ने कक्षा 9 की वर्क बुक पर इंग्लैंड के झंडे के चित्र छापने पर आपत्ति जताई इस पर मंत्री जी ने तुरंत निदेशक महोदय को फ़ोनकर जांच के आदेश दिए एवम ऑनलाइन उपलब्ध सूचनाओं को ऑफलाइन मांगने पर सम्बंधित पर कार्यवाही करने RKSMBK को बंद करने, नवीन उच्च माध्यमिक विद्यालयों में पद स्वीकृत कर पदस्थापन करने, समग्र शिक्षा में संदर्भ व्यक्ति, उपनिदेशक एवम अन्य सभी पदों पर साक्षत्कार प्रक्रिया प्रारंभ करने हेतु शीघ्र ही विज्ञप्ति जारी करने पर सहमति बनी तथा घुमन्तु वर्ग के बालको को शिक्षा मंत्री महोदय ने शैक्षिक भ्रमण करवाने की बात कही जो मन्त्री महोदय की वंचित वर्ग के बालको के प्रति संवेदनशीलता को प्रदर्शित करती है शिक्षको के स्थान्तरण लोकसभा चुनावों के बाद करने का आश्वासन दिया। बाल गोपाल योजना की समीक्षा के लिए संगठन ने पूर्व में आग्रह किया था, जिसकी परिणिति में विभाग ने आदेश जारी किए जाने पर राहत के लिए धन्यवाद दिया तथा साथ ही दूध गर्म करने हेतु हेल्पर की राशि में वृद्धि करने का आग्रह भी किया गया था जिस पर भी विचार हेतु आश्वस्त किया गया जिसे भी स्मरण करवाया गया। वार्ता 3 घंटे चली।