अवधिपार हुई जब्त शराब का किया निस्तारण
फलोदी। जिला पुलिस अधीक्षक फलौदी के हनुमान प्रसाद के निर्देश पर मालखाना निस्तारण अभियान के दौरान न्यायालय आदेशानुसार पुलिस थाना मतोड़ा में वर्ष 2020 के 11 प्रकरणो में मालखाना में जब्त सुदा अवधि पार शराब - देशी सादा व ढोला मारू शराब के 51 कार्टून में कुल 2450 पव्वे, तीन कार्टून बीयर, 60 लीटर स्प्रीट निर्मित अवैध शराब, 600 ढक्कन, पैकिग मषीन, 500 लीटर प्लास्टिक टंकी, 60-60 लीटर के तीन जरीकन का निस्तारण किया गया।
बताया कि जिला आबकारी अधिकारी जोधपुर के आदेशानुसार गठित टीम प्रभारी विक्रम विश्नोई निरीक्षक आबकारी वृत फलोदी के द्वारा थाना स्टाप अचलाराम थानाधिकारी मतोड़ा, घनश्याम प्रजापत कनिष्ठ सहायक वृत फलोदी, गिरधारीसिंह हैड कानि मालखाना पुलिस थाना मतोड़ा की उपस्थित में थाना परिसर मतोड़ा में उक्त जब्त शराब का जेसीबी की सहायता से जमीदोज कर नष्ट किया गया।