दो पक्षों में पारिवारिक मामले को लेकर हुआ विवाद, दो गंभीर घायल
बिजोलिया. थाना क्षेत्र के छोटी बिजोलिया ग्राम में बुधवार को दो पक्षों में चल रहा पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया । इस दौरान विवाद को लेकर चल रही बातचीत में दोनों पक्ष आपस में इतने उलझ गए की हाथापाई और मारपीट पर उतारू हो गए । इस दौरान छोटी बिजोलिया एवं छोटा लक्ष्मीखेड़ा के लोगो में बीच जमकर मारपीट हुई ।एएसआई ओमप्रकाश मीणा ने बताया की थाना क्षेत्र के छोटी बिजोलिया निवासी सुगनलाल पिता पन्ना लाल धाकड़ एवं छोटा लक्ष्मी खेड़ा के छीतर पुत्र देवीलाल धाकड़ के बीच पारिवारिक मामले के चलते विवाद चल रहा है , जिसको लेकर लक्ष्मीखेड़ा का पक्ष बातचीत के लिए छोटी बिजोलिया आया हुआ था , इस दौरान दोनों पक्ष आपस में उलझ गए और लाठियों , डंडों से मारपीट करने लगे । घटना में दोनों पक्षों के लोगों को चोटे आई हैं । इस दौरान छोटी बिजोलिया के सियाराम पिता सुगनलाल धाकड़ , सुगनलाल पिता पन्नालाल धाकड़ , लाड़ देवी पत्नी सुगनलाल धाकड़ एवं छोटा लक्ष्मीखेड़ा के छितर पिता देवीलाल , सुशीला पत्नी छितर एवं मनोज पिता छितर धाकड़ घायल हुए है । वही घटना में छोटी बिजोलिया के सियाराम धाकड़ का हाथ फ़्रैक्चर हुआ है और छोटा लक्ष्मी खेड़ा के छितर धाकड़ के सिर में गंभीर चोट आई है , दोनों को ज़िला चिकित्सालय रेफ़र किया गया है । मीणा ने बताया कि छोटी बिजोलिया निवासी सियाराम के छोटा लक्ष्मी खेड़ा के छितर धाकड़ ने अपनी बेटी की शादी की हुई है , जिसके साथ बीते मंगलवार को सियाराम ने जमकर मारपीट कर थी , जिसकी सूचना पर छितर का परिवार समझाईश के लिए बेटी के ससुराल गया था , जहां दोनों पक्षों के बीच मारपीट की घटना हो गई । पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जाँच शुरू की है