जरूरतमंद लोगों को वस्त्र व खाद्य सामग्री का वितरण
सीकर,मुहम्मद सादिक। सोभासरिया कॉलेज के विज्ञान संकाय के द्वारा आयोजित अभियान Óएक कोशिशÓ के अंतर्गत जरूरतमंद लोगों को वस्त्र एवं खाद्य सामग्री वितरित की गई। इस अभियान में सीकर के नेहरू पार्क के नजदीक व सबलपुरा स्थित कच्ची बस्तियों में वितरण किया गया। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. हर्षिता गर्ग ने बताया कि इस अभियान में व्याख्याताओं व विद्यार्थियों ने सहयोग किया। सोभासरिया ग्रुप प्राचार्य डॉ. सोलंकी व ग्रुप रजिस्ट्रार प्रदीप कुमार शर्मा ने इसकी प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के नेक कार्य समाज के लिए जरूरी हैं। इस मौके पर सोभासरिया कॉलेज उप प्राचार्य डॉ महेश डोकवाल, विभागाध्यक्ष डॉ कोमल लता नागपाल, डॉ विकास बहादुर सक्सेना, दीपेश भारद्वाज, पायल स्वामी, ज्योति शर्मा, प्रीति शर्मा, विकास यादव व मनीष सैन आदि मौजूद रहें।