Dark Mode
किसानों को फसल बीमा पॉलिसी वितरण की 18 फरवरी से होगी शुरूआत

किसानों को फसल बीमा पॉलिसी वितरण की 18 फरवरी से होगी शुरूआत

कोटा । प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं पुर्नगठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत आजादी का अमृत महोत्सव अभियान की श्रृंखला में जिले में किसानों को 18 फरवरी से 10 मार्च तक पॉलिसीयों का वितरण किया जायेगा।
सयुक्त निदेशक कृषि खेमराज शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जारी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना व पुर्नगठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना अन्तर्गत आजादी का अमृत महोत्सव अभियान-भारत/75 आत्म निर्भर भारत महोत्सव की श्रृंखला में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में रबी 2022-23 की पॉलिसी वितरण कार्यक्रम ’’मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’’ जिले में 18 फरवरी से 10 मार्च 2023 तक किया जावेगा।
उन्होंने जिले के पॉलिसी धारक किसान से आव्हान किया है कि अपने क्षेत्र के कृषि पर्यवेक्षक, सहायक कृषि अधिकारी या नजदीकी कृषि विभाग के कार्यालय से सम्पर्क कर ग्राम पंचायत पर होने वाली पॉलिसी वितरण कार्यक्रम में पॉलिसी प्राप्त करें।
     उन्होंने बताया कि पॉलिसी वितरण के लिए नियत की गई तारीख को किसान ग्राम पंचायत में जाकर अपना पहचान पत्र दिखाकर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत रबी 2022-23 की पॉलिसी वितरण कार्यक्रम ’’मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’’ के तहत अपनी फसल बीमा पॉलिसी प्राप्त कर सकते है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!