माध्यमिक बोर्ड के सप्लीमेंट्री परीक्षा के प्रश्नपत्र का हुआ वितरण
दौसा . माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा 2023 में कराई गई बोर्ड परीक्षा में सप्लीमेंट्री आने वाले छात्रों की परीक्षा 3 से 5 अगस्त को आयोजित होगी। जिसके लिए प्रश्नपत्र दोसा के रामकरण जोशी विद्यालय में 3 दिन पूर्व आ चुके हैं जिनका आज सोमवार को प्रश्न पत्रों का वितरण किया जा रहा है जिले में पांच सेंटर बनाए गए हैं दौसा में दो व लालसोट बांदीकुई महुआ में एक एक परीक्षा केंद्र बनाये गये है। प्रश्न पत्र को आज सोमवार को रामकरण जोशी विधालय से कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा सेंटर के संबंधित थानों में जाएंगे। वहां से परीक्षा के दिन कोऑर्डिनेटर के द्वारा प्रश्न पत्र को निकालकर परीक्षा सेंटर तक पहुंचाया जाएगा। जहां माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के निर्देशानुसार परीक्षा आयोजित की जाएगी।