इंदिरा गांधी स्मार्टफोन फोन योजना के अंतर्गत स्मार्ट फोन का हुआ वितरण
वैर. पंचायत समिति सभागार में इंदिरा गांधी स्मार्टफो योजना के अंतर्गत स्मार्टफोन का वितरण किया गया । मोबाइल फोन प्राप्त करने के लिए भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए जिसके कारण वितरण के लिए कई स्थानों पर काउंटर बनाए गए, इसके अलावा सिम देने के लिए अलग से काउंटर बनाए गए जिन पर कार्मिक सिम चालू करके दी गई । स्मार्टफोन मिलते ही उनके चेहरे खिल गये कहने लगे अब होंगी अपनों से बात। पंचायत समिति वैर के विकास अधिकारी सुरेश बागोरिया ने बताया कि कस्वा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से आये. लोगों कोय 250 से अधिक स्मार्टफोनों का वितरण किया गया है। कार्यक्रम में कल्ला/गजराज भौडागांव, दिनेश गुर्जर, बलराम भौडागांव ,राकेश ,प्रमोद, छगन, रविंद्र बदनपुरा, सहित काफी संख्या में उपस्थित थे।