Dark Mode
जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने किया जिला कारागृह का मासिक निरीक्षण

जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने किया जिला कारागृह का मासिक निरीक्षण

सवाई माधोपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) सवाई माधोपुर अतुल कुमार सक्सैना ने जिला कारागृह सवाई माधोपुर का मासिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष ने जिला कारागृह में कीटनाशक के छिड़काव, सीवरेज, बंदियों को कैंटीन की सुविधा, सूखे व गीले कचरे के अलग-अलग निस्तारण, जेल में विजिटर्स रूम, रसोई घर, बैरकों में साफ-सफाई, बंदियों के स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं, भोजन व्यवस्था, प्रथम बार प्रवेश करने वाले बंदियों से संवाद व पूछताछ, बंदियों को दी जाने वाली विधिक सहायता, पीने के पानी की सुविधा आदि के संबंध में जांच की जो संतोषजनक पाई गई।
उन्होंने कारागृह के रसोई घर, शौचालय व अन्य परिसर की साफ-सफाई को इसी प्रकार भविष्य में बरकरार रखने के निर्देश प्रदान किए। साथ ही बंदियों को समुचित चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने के संबंध में निर्देश दिए।
मौके पर उपस्थित जसवन्त सिंह, जेलर जिला कारागृह सवाई माधोपुर ने बताया कि कारागृह में पुरूष बंदियो हेतु 2 एवं महिला बंदी हेतु 1 बैरक है। प्रातःकाल जिला कारागृह में कुल 81 बन्दी थे, दौराने निरीक्षण कुल 77 पुरूष बंदी पाये गये तथा शेष 04 बंदियों को पेशी पर ले जाना बताया गया एवं निरीक्षण के दौरान एक भी महिला बंदी नहीं पाई गई। संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु रसोई-घर की नियमित साफ-सफाई रखने तथा समय-समय पर बंदियों को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने हेतु निर्देश प्रदान किये।
दौराने निरीक्षण समीक्षा गौतम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर द्वारा बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों के संबंध में अवगत करवाया गया तथा कारागृह में प्रथम बार प्रवेश करने वाले बंदियों से पूछताछ कर निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर पैरालीगल वॉलेन्टियर महेन्द्र कुमार शर्मा सहित कारागृह स्टाफ आदि उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!