Dark Mode
जिला कलेक्टर व विधायक ने किया नंदीशाला का शिलान्यास 

जिला कलेक्टर व विधायक ने किया नंदीशाला का शिलान्यास 

पदमपुर. जिला कलेक्टर सौरभ स्वामी , विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर , श्री राम श्याम वेद्य शिवचंद शर्मा , पंचायत समिति प्रधान पति एवं एलएलपी नहर  चेयरमैन हनुमान पूनिया , पशुपालन विभाग के उपनिदेशक रामवीर शर्मा , सरपंच सोनिका सिंहाग , क्रय विक्रय सहकारी समिति  चेयरमैन रामकिशन विश्नोई , विधायक प्रतिनिधि राकेश शर्मा , तामकोट सरपंच प्रतिनिधि राजदीप सिंह रिंकू बराड़ , गौशाला प्रबंधक समिति  अध्यक्ष सतपाल ,  गोपीरामशर्मा  पूर्व सरपंच राजेंद्र खोथ ,दलाराम , बृजमोहन तरड़  सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों व गणमान्य व्यक्तियों द्वारा राज्य सरकार द्वारा ग्राम पंचायत फकीरवाली में  1,57 करोड़ की लागत से ब्लॉक स्तरीय नंदी शाला का शिलान्यास भूमि पूजन करके किया ।  जिला कलेक्टर सौरभ स्वामी एवं विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर ने नन्दीशाला के लिए भूमि दान करने वाले भामाशाहो का किया आभार व्यक्त ,   श्री राम श्याम वेद्य  शिवचंद जोशी नंदीशाला के नाम से संचालित होने वाली का निर्माण कार्य  4 माह में पूरा  होने की संभावना है ,  यह बात जिला कलेक्टर सौरभ स्वामी ने अपने उद्बोधन में कहीं , उन्होंने कहा कि नंदी शाला का निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्वक  हो इस पर प्रबंधक कमेटी को इस और ध्यान  केंद्रित करना है ताकि यह नंदी शाला एक आदर्श नंदी शाला के रूप में स्थापित हो पाए  । स्वामी ने कहा कि आज का दिन वास्तव में बड़ा महत्व मैं भाग्यशाली इसलिए है कि यहां गो भक्तों ने संकल्प  से नंदी शाला को स्थापित करवाने में हर चैलेंज को पूरा कर अहम भूमिका निभाई ।  इनके सेवा भाव व जज्बे को नमन है ।

 
उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर का इस ग्राम पंचायत में नंदीशाला को स्मापित करने पर आभार व्यक्त किया । उन्होने  कहा की शहर हो ग्रामीण क्षेत्र सभी स्थानों पर नन्दीयो  की संख्या अधिक होने के कारण कई बार छोटे बड़े हादसे घटित होने पर लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है ,  समस्या कठिन व गंभीर होने पर इसके निस्तारण के लिए मुख्यमंत्री ने सकारात्मक  पहल कर ब्लॉक स्तर पर नंदीशालाओ  को स्थापित करने का निर्णय अपने बजट में लिया और आज इसका निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है ,  गौ रक्षा का भाव हर वर्ग में स्पष्ट रूप से लोगों के उत्साह से देखा जा रहा ह्रै ,प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर गोवंश के हित में बड़ा कदम उठाते हुए गौशाशाओं को  संचालित राज्य सरकार कर रही ,  उन्होंने कहा कि  आवश्यकता पड़ने पर सरकार की ओर से बजट उपलब्ध करवाया जाएगा । नंदीशाला में आने वाले नन्दीयो की देखभाल में किसी प्रकार की कोई कमी ना आए इस पर  गौ भक्तों को प्राथमिकता से  ध्यान रखना है , क्योंकि दान धर्म करने वाले लोगों की इस क्षेत्र में कमी नहीं है । विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर ने कहां की नन्दीशाला व गौशाला सुचारू रूप से चले इसपर हर जन की सहभागिता व जन सहयोग की आवश्यकता जरूरी है ,  इसके बिना इसका संचालन अधूरा है , गोवंश की सेवा में किया गया पुनीत कार्य कभी व्यर्थ नहीं होता इसका प्रतिफल दस गुणा मिलता है I उन्होंने गौशाला के संचालन हेतु  पानी की समस्या से जिला कलेक्टर को अवगत करवाने पर मौके पर इसका निस्तारण करने पर प्रबंधक समिति में आभार व्यक्त किया । राकेश शर्मा ने राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के विस्तार में जानकारी दी I मंच का संचालन करते हुए गोपी राम शर्मा ने विधायक व जिला कलेक्टर को विभिन्न समस्याओं के संबंध में ज्ञापन प्रेषित किया ।                कार्यक्रम में  फकीरवाली के राजकीय विद्यालय का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहने पर प्रधानाचार्य व स्टाफ का समान जिला कलेक्टर व विधायक द्वारा किया गया । संदीप मांझू , जीवन राम , राधेश्याम जाखड़ ,ताराचंद , मुंशीराम , हेतराम , मनोज भार्गव सहित बड़ी संख्या में विभिन्न गौशालाओं के प्रतिनिधि , जनप्रतिनिधि व  गणमान्य लोग उपस्थित रहे । अध्यक्ष सतपाल राम के नेतृत्व अतिथियों का राजस्थानी पगड़ी पहनाकर स्वागत व सम्मान कर आभार व्यक्त किया गया ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!