Dark Mode
जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किए नाकों का औचक निरीक्षण

जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किए नाकों का औचक निरीक्षण

गंगापुर सिटी। आगामी लोकसभा चुनाव 2024को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं भयमुक्त सम्पन्न कराने हेतु जिला कलक्टर डॉ. गौरव सैनी एवं पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने शनिवार मध्य रात्रि को मुस्तैद नाकेबंदी एवं सघन तलाशी अभियानों की जमीनी स्तर पर क्रियान्विति जांचने के उद्देश्य से 02 नाकों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान हिण्डौन ओवरब्रिज स्थित स्थैतिक सतर्कता दल के नाके एवं मेड़ी स्थित पुलिस व उड़नदस्ते के स्थाई नाके का संयुक्त निरीक्षण किया गया। जिला कलक्टर ने बताया कि जिले में अथवा जिले के बाहर से प्रतिबंधित पदार्थों की आपूर्ति हेतु इस्तेमाल किए जा सकने वाले समस्त सम्भावित रास्तों एवं स्थानों को चिन्हित कर मुस्तैद नाकेबंदी की गई है। इन नाकों पर संयुक्त सघन तलाशी अभियानों के माध्यम से सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसी प्रकार से अनधिकृत कैश, शराब, हथियार, नशीले पदार्थ आदि प्रतिबंधित पदार्थों का जिले में न तो प्रवेश हो सके और ना ही किसी भी प्रकार से इनका इस्तेमाल किया जा सके| साथ ही उन्होंने संबन्धित पुलिस एवं नाका प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सघन तलाशी अभियानों के दौरान यदि प्रतिबंधित सामग्री की बरामदगी होती है तो उनके विरुद्ध उचित धाराओं में कठोरत्तम कार्यवाही कर सक्षम स्तर को रिपोर्ट देना सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान संबंधित नाका प्रभारी सहित संबन्धित उड़ंदस्ता, सतर्कता दल एवं पुलिस जाप्ता आदि मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!